प्लास्टिक केन को लेकर एक्शन में नगर निगम, कई दुकानदारों के काटे चालान

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम की टीम ने शनिवार को गंगा घाट पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। हरिद्वार नगर निगम की टीम ने इस दौरान अलकनंदा घाट, बिरला घाट, रोड़ी बेलवाला घाट से करीब 50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की केन जब्त की। नगर निगम की टीम ने चौदह लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की।


बता दें कि प्रतिबंध के बावजूद गंगा घाटों पर प्लास्टिक के केन धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। जिसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को लगातार मिल रही थी। नगर निगम की टीम ने शनिवार को शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक केन के खिलाफ कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने शनिवार को बिरला घाट, अलकनंदा घाट और रोड़ी बेलवाला घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की केन जब्त की। नगर निगम की टीम के सदस्य गोहर हयात और वेदपाल ने बताया कि इस दौरान 50 किलो प्लास्टिक की केन जब्त की। इस दौरान 14 चालान भी नगर निगम की टीम ने किए। बता दें कि प्लास्टिक की केन पर पूर्व में ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। अब 1 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पारित किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *