महीने में 1 बार अपने होठों को स्क्रब जरूर करें
गुलाब जल और गुलाब की पंखुडि़यों से बनाये आकर्षक गुलाबी होंठ
मलाई या शहद में चीनी डालकर होठांे पर हल्के से मसाज करंे। चीनी को पहले नहीं घोलना है। चीनी मसाज करते-करते घुल जायेगी। इससे आपके होठो की डैड स्किन हट जाती है और होठ भी नहीं फटगें तथा मुलायम ओर सुन्दर लुक देंगे।
गुलाबी होंठ पाने के लिए ग्लिसरीन, नींबू का रस, गुलाब जल और दही को मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का कालापन दूर हो जाता है और होंठ गुलाबी हो जाते है।
ग्लिसरीन, केसर और गुलाब जल मिलाकर होठों पर लगाये और आप पाएंगे आकर्षक गुलाबी होंठ।
गुलाब की ताजा पत्तियों को पीसकर प्रतिदिन होंठों पर लगाई जाए तो आपके होंठ भी गुलाब की तरह खिल जाएंगे।
शहद में मलाई और गुलाब जल मिलाकर सप्ताह में एक बार होंठों पर लगाएं। होंठों की रंगत गुलाबी हो जाएगी।
गुलाबी होंठों के लिए ताजे गुलाब की लाल पत्तियों को पीसकर शहद और मक्खन में मिलाकर लगाएं।
बारीक कटी हुए गाजर के टुकड़े, मलाई और पनीर को मिलाकर दस-पन्द्रह मिनट तक लगाकर रखें। एलोवेरा जेल लगाने से भी होंठ कोमल रहते हैं। टमाटर का रस पीने से भी होंठों की रंगत बढ़ती है। गुलाबी होंठ पाने के लिए टमाटर का रस होंठों पर भी लगाया जा सकता है। अगर चुकंदर का रस नियमित रूप से होंठों पर लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में होंठ लाल हो जाएंगे।
रात-भर चिरौंजी भिगोएं फिर सुबह उन्हें दूध के साथ पीसकर होंठों पर लगाएं। होंठों की खूबसूरती देखते ही बनेगी।
पत्तों पर पड़ी सुबह की ओस होंठों पर लगाने से होंठ खूबसूरत बनते हैं।
टमाटर, नींबू का रस और ग्लिसरीन बराबर मात्रा में मिलाकर रात की सोते समय होंठों पर लगाकर सोएं।
दूध में थोड़ी मलाई डालें, उसमें थोड़ा-सा केसर डालकर फ्रिज में रख दें। फिर इस मिश्रण को कुछ देर तक होंठों पर लगाएं और फिर गीली रूई से साफ कर दें। ऐसा करने से होंठ मुलायम तो रहेंगे ही साथ ही गुलाबी च्पदा स्पचे भी रहेंगे।
आधा चमम्च शहद में इतना ही नींबू का रस मिलकर होठांे पर लगायें।
खीरे की फांक, संतरे की फांक, मौसमी की फांक (इनमें से कोई एक) होंठों पर नियमित रगड़ने से होंठों की त्वचा सुंदर व मुलायम बनती है। यह उपाय होंठों को ठंडक भी प्रदान करता है
रात को सोते वक्त होठों पर जैतून का तेल या शुद्ध नारियल का तेल लगाने से होंठ मुलायम बने रहते हैं। जैतून या नारियल के तेल में पाए जाने वाले तत्व होंठों की त्वचा को मुलायम व सुंदर बनाते हैं।
मक्खन में उच्च गुणवत्ता की केसर मिलाकर लगाने से होंठ कोमल व गुलाबी बनते हैं। सूखे होंठों पर नियमित रूप से शहद का लेप करने से उनकी खुश्की दूर हो जाती है।
नींबू के रस को रोज रात को सोने से पहले अपने होठ में लगाएं. इस उपाय को कम से कम दो महीने करें।
बीटरूट का रस लगाने से भी होठों का रंग गुलाबी होता है। बीट में लाल रंग प्राकृतिक रूप में मौजूद होता है, जिससे होंठ गुलाबी होते हैं। बीटरूट का रस होठ के कालेपन को भी दूर करता है।
संतरे को अपने होठ पर रगड़ें। इसका रस होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाता है।
नारियल पानी, खीरे का रस और नींबू के रस को मिलाकर होठ पर लगाने से होठों का कालापन दूर होता है।
हल्दी पाउडर को मलाई के साथ मिलाकर होठ में लगाने से भी होंठों का कालापन दूर होता है।
अनार के दानों को मलाई के साथ पीसकर होठों पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिन करें। आपको फर्क दिखने लगेगा। होंठ गुलाबी और खूबसूरत हो जाएंगे।
सोने से पहले ग्लीसरीन, गुलाब जल और केसर को मिलाकर होठ में लगाने से भी होंठ निखरेंगे।
Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760


