नव दंपति की नहाते समय नदी में डूबने से मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

नहाने गए नव दंपति की मासी में रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले 5 मार्च को दिल्ली में हुआ था।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनरें निवासी ममता उम्र 26 व अलीगढ़ निवासी रोहित नोएडा में रहते हैं। इसी वर्ष 5 मार्च को दोनों का विवाह दिल्ली में हुआ था। ममता शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपने मायके कनरें आई थी। दो दिन पहले घर के मंदिरों में पूजा करने के बाद इन्होंने मासी भूमियाँ मंदिर में पूजा की।

बुधवार को ममता पति के साथ अपने ननिहाल भगौती गई थी और वहां से लौटने के बाद दोनों मासी में आईटीआई के निकट रामगंगा में नहाने लगे। बताया गया कि इस दौरान दोनों डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकाला। प्रभारी एसओ बृजमोहन भट्ट ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है व शवों का पंचनामा भर लिया गया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *