सोमवार की सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा खटीमा के सैजना गांव मेें हुआ।
खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा उम्र 19 वर्ष और उसकी बहन सुहावनी राणा उम्र 24 वर्ष सुबह करीब 10 बजे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।