शहर में तेंदुए की दस्तक से मचा हडकंप

हरिद्वार। मंगलवार की सुबह मंशादेवी मंदिर पैदल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक तेंदुए के आ जाने से वहां हड़कंप मच गया। मार्ग पर दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी तेंदुए को देखकर अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। तेंदुआ शायद किसी आसान शिकार की तलाश में नीचे चला आया था।

सुबह मंशा देवी मार्ग पर तेंदुए के आने के बाद तेंदुए ने दोपहर में मुख्य बाजार के समीप अपनी दस्तक से हडकंप मचा दिया। तेंदुए को देखकर लोगों में हडकंप मच गया। जिसकी सूचना लोगों ने राजाजी रिजर्व पार्क के अधिकारियों को दी। हालांकि तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बीते रोज शाम को भी बिल्केश्वर कालोनी में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। कुछ दिन पूर्व वन विभाग कार्यालय के आसपास भी रात्रि में तेंदुए को चहलकदमी करते देखा गया था।


बता दें कि हरिद्वार का अधिकांश हिस्सा जंगल से सटा होने होने के कारण आए दिन यहां जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रूख करते रहते हैं। कई लोग जंगली जानवरों का शिकार भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *