कई किसान घायल, भाकियू ने धरना किया शुरू, हाइवे पर लगा जाम
हरिद्वार। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने देहरादून ऊर्जा निगम का घेराव करने जा रहे किसानों को बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसान उग्र हो गए और पुलिस को किसानों पर हल्का बल करना पड़ा। बल प्रयोग में में दो किसान घायल बताए गए हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर आदि लेकर पहुंचे किसानों ने विरोध में टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हुए हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाकियू कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून घेराव करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने टोल का बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। बताया गया कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने किसानों को रोका तो उन्होंने बेरिकेटिग भी तोड़ डाले।

किसानों का आरोप कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया हैं, जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं। विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं अधिकारी किसानों को समझाने में लगे रहंे। किसान नेता राकेश टिकैत ने लाठी चार्ज का आरोप लगाया है।