हरिद्वार। बीएचईएल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-1 में कुर्माचल मण्डल का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
समारोह की मुख्य अतिथि डा. निशा बचखेती रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कुमाऊं की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष नन्दन सिंह ठिायत, महासचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष जीवन पाण्डे एवं सांस्कृतिक सचिव ललित सिंह नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मण्डल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महिलाओं और बच्चियों ने कुमाऊंनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पूरा माहौल मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समिति के सदस्य अपने परिजनों सहित उपस्थित रहे।


