कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनको एक निश्चित समय पर खाने से आपको अधिक फायदे मिलते हैं। निश्चित समय पर इन खाद्य पदार्थों को लेने से आपकी शारीरिक और मस्तिष्क क्षमता बढ़ जाती है। इसके साथ ही आपका मूड भी सामान्य बना रहता है, जिससे आपको कोई भी काम करने में परेशानी नहीं होती है। आगे कुछ खाद्य पदार्थों और उनको खाने के सही समय के बारे में बताया जा रहा है, ताकि आपको इनका भरपूर फायदा मिल सके।
खाने से पहले क्या खाएं
आयुर्वेद के अनुसार आपको खाना खाने से पहले खट्टे फल जैसे अनार खाना चाहिए, लेकिन खाना खाने से पहले केला न खाएं। कमल ककड़ी और गन्ना भी खाना खाने से पहले ही लें, इनको भोजन लेने के बाद नहीं खाना चाहिए। ऐसे आहार जो आसानी से नहीं पचते जैसे उड़द की दाल से बनी चीजें और मीठी चीज को खाने के बाद कम मात्रा में ही खाना चाहिए।आंवले को आप खाना खाने से पहले, खाने के साथ या खाने के बाद भी खा सकते हैं।
सुबह किन चीजों को न खाएं
चिरौंजी, काले जामुन, इमली, नारियल, तिल से बनी चीजें, आम, केला, आंवला आदि को नाश्ते में नहीं लेना चाहिए।
भुना हुआ सत्तू
भुना हुआ सत्तू को रात के बाद नहीं खाना चाहिए। साथ ही इसको मीट और दूध के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा सत्तू को खाने के बाद कुछ समय के लिए पानी न पीएं।
दूध
रात को दूध पीने से आपके शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं और आपको अच्छी नींद आती है। रात के समय जब आप सभी काम खत्म करके आराम की स्थिति में हो तब दूध पीएं। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रात को दूध पीने से पूरे दिन की थकान दूर होती है। इतना ही नहीं हल्दी वाले दूध एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही साथ इससे रोगों व चोट जल्दी ठीक होती हैं।
दही
सर्दियों और बरसात के मौसम में दही खाना काफी लाभदायक होता है। दही की तासीर गर्म होने के कारण, इसको रात के समय, पतझड़ और वसंत के मौसम में नहीं खाना चाहिए। रात का ठंडक भरे माहौल में दही आपके शरीर में कई तरह के विकार उत्पन्न कर सकती है।
पानी पीना
सुबह सूर्य उदय के बाद खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी होते हैं। ऐसा करने से आपकी आयु भी लंबी होती है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट खाने का सही समय सुबह होता है। यह मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। डॉर्क चॉकलेट आपके हृदय के लिए भी अच्छी होती है। इसके साथ ही यह हानिकाराक यूवी किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा करती है।
मीट
मीट खाने का सही समय दोपहर माना जाता है। रात के समय मीट को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसको पाचने में अधिक समय लगता है।
सेब
सेब को सुबह के समय खाना चाहिए। सेब में मौजूद पेक्टिन आंतों को स्वस्थ बनाता है और कार्सिनोमा (एक प्रकार का कैंसर) से आपकी सुरक्षा करता है।
सलाद
कम कैलोरी वाले सलाद को खाने से 15 मिनट पहले खाना चाहिए। इससे आपके द्वारा ली जाने वाली कैलोरी कम होती है और शरीर का आकार सही बने रहने में मदद मिलती है।
आलू
आलू को आपने सुबह के समय खाना चाहिए। आलू आपके लिए ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। यह आपके शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। साथ ही इसमें मिनरल्स होते हैं। कैलोरी होने के कारण आलू को रात के समय नहीं खाना चाहिए।
खाना खाने का तरीका
खाना खाते समय आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। खाना खाते समय की गई छोटी गलती भी आपके लिए कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। आगे आपको खाना खाने के सही तरीके के बारे में बताया जा रहा है।
धीरे-धीरे खाएं
खाना खाते समय आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और खाने पर ही ध्यान को केंद्रित करना चाहिए। खाना खाते समय जल्दबाजी न करें। इससे आपके खाने का कण श्वास नली में फंस सकता है। जल्दबाजी में खाना खाने से पाचन क्रिया में अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिससे भोजन को पचने में अधिक समय लगता है।
छोटे-छोटे निवाले लें
खाना खाते समय आपको छोटे-छोटे निवालों लेने चाहिए। बड़े निवाले लेने से आपको चबाने में ज्यादा समय लग सकता है। साथ ही इससे लार के एंजाइम्स सही तरह से भोजन में नहीं मिल पाते हैं, जिससे आपका खाना सही तरह से नहीं पच पाता है।
खाना खाते समय झगड़ा न करें
खाना खाते समय आपको किसी से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। कई बार खाना खाते समय आप परिवार या दोस्त के साथ किसी बात पर बहस करने लगते हैं, जिस कारण आप खाना जल्दी खत्म करने के लिए तेजी से खाते हैं। ऐसा करने से आपकी सेहत पर खराब असर हो सकता है।
नीचे बैठ कर खाएं
घर के बुजुर्ग हमेशा से ही नीचे बैठकर खाना खाने की सलाह देते हैं। दरअसल सुख आसन में बैठकर खाने से आपकी पाचन क्रिया सही होती है। ऐसा माना जाता कि जब आप सुख आसन में खाने के लिए बैठते हैं तो आपका मस्तिष्क पाचन क्रिया के लिए तैयार हो जाता है।
गर्म पानी से पीना
खाना खाते समय आपको गर्म पानी ज्यादा नहीं पीना चाहिए। लेकिन खाने के बाद थोड़ी मात्रा में गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक होती है।
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760


