जानिए, ताकत बढ़ाने का उपाय

शतावरी चूर्ण व असगन्ध चूर्ण 1-1 छोटा चम्मच भर ले कर मिला लें और फांक कर दूध पी लें। यह प्रयोग एक बार सुबह नित्य कर्मों से निवृत्त हो कर छह बजे से पहले और एक बार रात को सोते समय कम से कम दो मास तक सेवन करें। शरीर पुष्ट होगा व खूब बल बढ़ेगा।

खाने के बाद लगातार तीन महीने तक केले खाने से कमजोर आदमी भी बलवान बन जाता है।

अश्वगंधा का चूर्ण 6 ग्राम, इसमें बराबर की मिश्री और बराबर शहद मिलाकर इसमें 10 ग्राम गाय का घी मिलायें, इस मिश्रण को सुबह-शाम शीतकाल में चार महीने तक सेवन करने से बूढ़ा व्यक्ति भी युवक की तरह प्रसन्न रहता है।

नियमित रूप से 6 से 10 खजूर खाकर ऊपर से 1 कप दूध पीने से कुछ दिनों में ही शरीर में स्फूर्ति पैदा होती है। बल बढ़ता है, नया खून पैदा होता है और वीर्य बढ़ने लगता है।

मखाने की खीर नियमित सेवन करने से शारीरिक शक्ति और वीर्य शक्ति दोनों में लाभ मिलता है।

एक गिलास दूध में पांच बादाम पीसकर मिलाएं और एक चम्मच देशी घी डालें और पी जाएं। इस प्रयोग से बल मिलता है। बल के लिए सर्दियों के मौसम में आधा ग्राम केसर डालकर पीना चाहिए।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *