जानिए, अंजीर के गुण एवं लाभ

(मधुमेह के लिए अच्छा) मधुमेह मतलब डायबटीज वालों के लिए अंजीर फाइबर का अच्छा स्रोत है! इसमें हल्की मिठास भी होती है जिससे ये आपकी मीठा खाने की अतितीव्र इच्छा को भी कम करता है! “अंजीर” का (कितना- सेवन) करना है; इस विषय पर आप अपने डॉक्टर से सलाह लें!

(एनीमिया दूर करे) अंजीर में “कैल्शियम व आयरन” होने की वजह से इसे “दूध में मिला कर” “पिने” से एनीमिया की बीमारी दूर होती है!

(गले का दर्द कम करे)गले में खराश व सर्दी की वजह से होने वाले दर्द में आप “सूखे अंजीर” खाएं या इसे दूध के साथ खाएं! इससे गले के दर्द को बहुत ही आराम मिलेगा!

(अस्थमा) अस्थमा के मरीज को अंजीर व उसके पत्ते का सेवन करना चाहिए! इस का पोटेशियम तत्त्व ही लाभ देता है, अगर आप इन्सुलिन लेते है तो ये आपको उस से राहत देगा!

(संक्रमण दूर करे) सर्दी व जुखाम के संक्रमण को अंजीर की मदद से दूर किया जा सकता है! अंजीर के (3-4 टुकड़ों को) पानी में उबालने के बाद गुनगुना होने पर छान कर सुबह शाम पियें ; तो “सर्दी की परेशानी” से बहुत जल्द ही आराम मिलेगा!

(ताकत मिलती है) जो लोग जिम जाते है या ज्यादा ब्यायाम करते है उन्हें मेवे के सेवन की ही सलाह दी जाती है! मेवे में मुख्य रूप से अंजीर खाने को ही बोला जाता है! यह शरीर को सभी पोषक तत्व देता है!

(बवासीर की परेशानी भी दूर) सुबह खाली पेट अंजीर को (गुनगुने पानी के साथ) खाएं तो इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा!

(कमर दर्द में भी ) अंजीर के सेवन से शरीर में होने वाले दर्दो से आराम मिलता है! अंजीर की खाल का लेप “सर” में लगाने से “सर दर्द” भी दूर हो जाता है!
Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *