शकरकंदी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ शुगर, बीपी और ड्राई स्किन जैसी कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करती है। आइए जानते हैं सर्दियों में शकरकंदी खाने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है और इसे ऊर्जा का खजाना माना जाता है। अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं, लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं।
शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जड़ वाली सब्जी होती है। इसके बाहर का छिलका ब्राउन या बैंगनी कलर का होता है। इसका स्वाद मीठा और स्टार्ची होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जिस कारण इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
शकरकंद में फाइबर, विटामिन ए, सी और बी 6 के साथ ही पोटेशियम और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स नॉर्मल आलू की तुलना में काफी कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है।
आयरन का अच्छा सोर्स
शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।
ब्लड शुगर कम करे
शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी-6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।
किडनी के लिए फायदेमंद
शकरकंद पोटेशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इंफ्लेमेशन करे कम
शकरकंद में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो हार्ट डिजीज, कैंसर और गठिया जैसी पुरानी बीमारियों से जुड़ा होता है।
Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760


