जानिए, अपनी स्मरण शक्ति कैसे बढ़ाएं

प्रतिदिन प्रात:काल एक चम्मच आंवले का रस शहद के साथ चाटना चाहिए|

आंवला, गिलोय और जटामासी – सबको बराबर की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| फिर 2 ग्राम चूर्ण सुबह के समय ताजे पानी से सेवन करें|
सुबह दो चम्मच शहद गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए|

तिल तथा शक्कर के लड्डू नित्य खाने से मानसिक शक्ति बढ़ती है|

सुबह-शाम दो-दो चम्मच सौंफ तथा मिश्री का चूर्ण सेवन करें|

खरबूजे के बीज तवे पर भूनकर चबा-चबाकर खाने से याददाश्त ठीक हो जाती है|

प्रतिदिन 5-6 कलिमिर्चों का चूर्ण शहद या शक्कर से लेना चाहिए|

कद्दू की खीर खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है|

बादाम की दो गिरी तथा एक चम्मच सोंठ दूध में मिलाकर सेवन करें|

पीपल वृक्ष की छाल 5 ग्राम की मात्रा में कूट-पीसकर उतनी ही शक्कर या खांड़ मिलाकर सेवन करें| ऊपर से दूध पी लें|

गेहूं के लांक चबाने से स्मरण शक्ति ठीक हो जाती है| सात-आठ लांक (घास) का रस नित्य पिएं|

लीची का रस प्रतिदिन को चम्मच की मात्रा में सेवन करें|

सौंफ को पीसकर उसका चूर्ण दो चम्मच की मात्रा में शहद के साथ सेवन करें|

मुलहठी का चूर्ण एक चम्मच प्रतिदिन दूध के साथ सेवन करें|

प्रतिदिन सुबह के समय एक कप गाजर का रस पीना चाहिए|
Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *