एक कलयुगी भतीजे ने अपनी ही चाची की जान लेने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर दिया। मामला हल्द्वानी के कुल्यालपुरा क्षेत्र का है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा सिटी सेंटर के पास कुल्यालपुरा क्षेत्र में कलयुगी भतीजे ने अपनी चाची के जमीनी विवाद को लेकर चाकू मार दिया। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई हैं। आसपास के लोग आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके से आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है, जिसके चलते आरोपी ने अपनी चाची को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।


