कनखल में हुए हत्याकांड़ का खुलासा, मथुरा से गिरफ्तार हुआ कातिल दोस्त

बहनों पर टिप्पणी करने पर अरविंद ने की थी पत्थर से कुचलकर ली दोस्त की हत्या
हरिद्वार।
चार दिन पूर्व कनखल थाना क्षेत्र के श्रीयंत्र पुलिया के समीप झाड़ियों में मिले किशोर के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बहनों पर अभद्र टिप्पणी से नाराज आरोपित ने पत्थर से कूचलकर दोस्त को मौत के घाट उतारा था।


मामले का कनखल थाने में खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि 7 फरवरी को श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात बालक का लहूलुहान शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया। गठित पुलिस टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमे पुलिस टीम को सीसीटीवी में मृतक कुनाल शराब के ठेके पर शराब खरीदते हुए एक संदिग्ध स्कूटी पर किसी व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखा। स्कूटी सवार की जांच पड़ताल करने पर स्कूटी सवार की पहचान अरविन्द उर्फ शिवम के रूप में हुई, जो घटना के बाद से मथुरा फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ करने पर आरोपित अरविन्द ने बताया कि वह कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। वह और कुनाल (मृतक) दोस्त थे और पड़ोस में ही रहते थे। 06 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में कुनाल ने अरविन्द की बहनों पर गंदे लांछन लगाने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने अरविन्द को थप्पड़ मारे, जिसके बाद गुस्से में आकर अरविन्द ने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के पास से मृतक का मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है।
आरोपित का नाम पता अरविन्द उर्फ शिवम पुत्र संदीप शर्मा निवासी पतवारी मन्दिर के पीछे दुर्गा कॉलौनी थाना गोवर्धन मथुरा उ.प्र. हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *