देहरादून। गुरु द्रोण की नगरी देहरादून स्थित जंगम शिवालय मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव को विशेष भोग लगाया गया।
इस दौरान मंदिर के श्रीमहंत किशन गिरि महाराज ने कहाकि यूं तो प्रत्येक अमावस्या पर दान करने का फल प्राप्त होता हैं, किन्तु शनिश्चरी अमावस्या दान करने का विशेष फल बताया गया है। उन्होंने कहाकि अमावस्या को पितरों का दिन बताया गया है। इस दिन दान आदि करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि होने से सुख-समृद्धि का परिवार में वास होता है। उन्होंने कहाकि भगवान शिव ओघरदानी हैं। वे थोडी सी आराधना से प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। भगवान शिव पर जल चढ़ाने से समस्त व्याधियों को नाश हो जाता है।

शिव आराधना से होता है व्याधियों का नाशः किशन गिरि महाराज


