यदि आप पथरी की समस्या से ग्रसित हैं तो आप घरेलु उपाय के द्वारा इस बिमारी से निजात पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको करना होगा आसान सा उपाय। इसके लिए आप जीरा और चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लीजिए।, इस चूर्ण को एक-एक चम्मच ठंडे पानी के साथ रोज दिन में तीन बार लीजिए। इससे बहुत जल्दी ही गुर्दे की पथरी से निजात मिल जाती है।
सौंफ-सौंफ भी गुर्दे की पथरी के लिए रामबाण उपचार है। सौंफ, मिश्री, सूखा धनिया इनको 50-50 ग्राम मात्रा में लेकर रात को डेढ़ लीटर पानी में भिगोकर रख दीजिए, इसे 24 घंटे के बाद छानकर पेस्ट बना लीजिए। इसके एक चम्मच पेस्ट में आधा कप ठंडा पानी मिलाकर पीने से पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

पथरी है तो अपनाएं ये घरेलु उपाय, बता रहे हैं वैद्य दीपक
