मासूम को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

अज्ञात बोलेरो वाहन ने काशीपुर मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय लड़की अपने दादा के साथ दवाई लेने जा रही थी और दोनों टेंपों का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया।


आज नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की को अज्ञात बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी है। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया था, जिसे कुछ ही दूरी पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी साक्षी आज दोपहर अपने दादा के साथ दवाई लेने के लिए पीरूमदारा जाने के लिए टांडा चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी पुत्री को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।


मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल साक्षी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को पीरुमदारा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *