स्वार्थ व भेदभाव त्याग कर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, निकाली तिरंगा यात्रा

ट्रैक्टर ट्राली में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में शामिल हुई है लोग
विनोद धीमान
हरिद्वार। सुल्तानपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर वरिष्ठ समाजसेवी व मेला ठेकेदार वरीस अहमद के नेतृत्व में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली,जिसमें दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों में डीजे व तिरंगा लगाकर सुल्तानपुर के हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद रहा और तिरंगा यात्रा को संपन्न कराया।


15 अगस्त बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर नगर पंचायत में वरिष्ठ समाजसेवी व मेला ठेकेदार वरिस अहमद के कार्यालय पर आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस मौके पर स्वार्थ व भेदभाव का त्याग कर व हिंदू मुस्लिम की एकता का संदेश देते हुए वारिस अहमद की टीम ने वारिस अहमद के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें दो दर्शन से भी ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलीयों व वाहनों को तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया। जिन पर हजारों लोगों ने सवार होकर हाथ में तिरंगा पड़कर भारत माता के जयकारा लगाते हुए देश की आजादी में अपना जीवन का बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

तिरंगा यात्रा वारिस अहमद के कार्यालय से शुरू होकर कच्ची चौबाड़ जामा मस्जिद के रास्ते अली चोक सुल्तानपुर बस स्टैंड होते हुए मोहम्मदपुर कुनारी,डाब वाली मस्जिद आदि के रास्ते होते हुए ईदगाह पहुंची और कार्यालय पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। जगह-जगह वरिष्ठ समाजसेवी वरिस अहमद का स्वागत किया।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी व डायरेक्टर वरिस अहमद ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के प्रति श्रद्धा भाव प्रेम का प्रतीक है। सभी ग्रामवासी हजारों की तादाद में स्वार्थ व भेदभाव त्याग कर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर की जनता ने देश व राज्य को हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया है। वही इस मौके पर वरिस अहमद की टीम के सदस्य मोहम्मद अकरम मलिक, जुल्फिकार, फुरकान अली, मुनतालिब, परवेज, मेहरबान, कुर्बान, तस्लीम, आरिफ, कारी गुलफाम, सोनू, अबरार, सानू, शौकीन, रशीद और नवीन कुमार ने बताया कि यह हमारी तीसरी तिरंगा यात्रा है जिसको लेकर सभी में उत्साह है देश भक्ति है देश प्रेम है सभी ने निस्वार्थ होकर यह तिरंगा यात्रा निकाली है। यह तिरंगा यात्रा देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लेने का अभियान है।

वही इस तिरंगा यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी पूर्ण रूप से मुस्तैद रहा। पुलिस बल भी तिरंगा यात्रा के साथ-साथ चलता रहा और उसको सुरक्षा देता रहा। वही यात्रा के दौरान चौकी प्रभारी लोकपाल परमार, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अरुण नेगी, राजवीर चौहान, अनूप पोखरियाल, प्रकाश खनेडा, अरविंद चौहान, लाल सिंह, सचिन कुमार, अजीत तोमर के साथ पी ए सी के जवान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *