अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो दवाइयां नहीं, आजमाएं ये उपाय

अच्छी नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है अगर भरपूर नींद ना ली जाएं तो शरीर फुर्तीला नहीं रहता,दिन भर सिर में दर्द, बी.पी., थकावट जैसा परेशानिया हो सकती हैं। इसकी और भी बहुत सी वजह हो सकती हैं, जैसे खान- पान में अनियमितता, काम में व्यस्त रहना या फिर मानसिक परेशानी भी हो सकती हैं। कई बात तो नींद की दवाईयां खाने से भी सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आ रही है तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप भरपूर नींद ले सकते हैं।

घरेलू उपचार
रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल से मालिश करें। इससे अच्छी नींद आएगी।

नींद नही आ रही तो कुछ देर के लिए अपनी पसंद का म्यूजिक सुनें या फिर कोई किताब पढ़े।

रात को चाय या कॉफी ना पीएं। इससे दिमाग की शिराएं उत्तेजित हो जाती हैं और नींद नही आती।

सोने से पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी में 15-20 मिनट का लिए डुबोकर रखें।

अच्छी नींद के लिए शवासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायम ऐसे आसन हैं जिनको नियमित करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

रात को गर्म दूध का सेवन करें और तनाव मुक्त रहें।

अश्वगंधा, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, शतावरी, मुलहटी, आंवला, जटामासी, खुरासानी, अजवायन इन सबको 50-50 ग्राम लेकर बारीक चूर्ण बना लीजिए। रात को सोने से पहले 5 ग्राम चूर्ण दूध के साथ लीजिए। एक सप्ताह के अंदर इसका असर दिखेगा और आपको अच्छी नींद आएगी।

सलाद के साथ कच्चा प्याज खाएं या फिर प्याज को भूनकर उसे पीसकर रस निकाल लीजिए और दो बड़े चम्मच रस रोजाना पीएं। इससे नींद न आने की शिकायत दूर हो जाती है।

मीठे पदार्थो नींद लाने में सहायक होता है। रोजाना रात को सोने से पहले पचास ग्राम गुड़ या कोई मीठी चीज खाने से अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है। लेकिन डाइबिटीज के मरीजों को ये प्रयोग नहीं करना चाहिए।

सोने से दो घंटे पहले रात का खाना खा लेना चाहिए। खाना खाकर तुरंत सोना नही चाहिए और रात का खाना हल्का होना चाहिए। इससे आप आराम से सो सकते हैं।

Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy Kankhal Hardwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *