हरिद्वार। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज में उत्तराखंड से इ. बी. पी. सिंह सैनी (पूर्व एसडीओ) को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलने पर बीएचईएल सैनी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन कार्यालय, 03 हनुमंत पुरम, कनखल पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा समाज के लोगों से अपने महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इ. बी. पी. सिंह सैनी अपने कर्मठ, ईमानदार और संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए समाज में विशेष पहचान रखते हैं। उन्हें ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सभी ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के सैनी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर बीएचईएल सैनी समाज के अध्यक्ष संजय सैनी, सचिव देवराज सैनी, पूर्व अध्यक्ष नरेश सैनी, उपाध्यक्ष निर्दोष सैनी, सहसचिव नवीन सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, पूर्व सचिव संजय सैनी, कमल सैनी (राजस्थान), संजय सैनी (अलीपुर), वीनीत सैनी (सब्दलपुर) तथा अनीत सैनी (सीधडू) सहित अन्य सदस्यों ने इ. बी. पी. सिंह सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


