आग से एक दर्जन से अधिक झोपडि़यां हुई राख, कई मवेशी झुलसे

अज्ञात कारणों के चलते एक दर्जन से अधिक झोपडि़यों में आग लग गई। आग लगने से लोगों के घरों में रखा राशन, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग से कई मवेशी भी झुलस गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों द्वारा आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना रूद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र की इंद्रा बस्ती की है।
पंतनगर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन से अधिक झोपडि़या जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की तीन गाडि़यों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। देखते ही देखते आग ने एक दर्जन से अधिक झोपडि़यों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। आग लगने से कई मवेशी भी झुलस गए। आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *