होटल गार्डेनिया व होटल गार्डन व्यू ने चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी, गैर सरकारी व सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान मंें व्यापारी वर्ग ने भी अपनी अग्रणी भूमिका निभायी। गार्डेनिया होटल के स्टाफ के द्वारा स्वच्छता अभियान में जीएम मनीष बड़ोनी, पंकज सैनी एवं मंगेश मालिक के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी ओर गार्डन व्यू होटल के स्टाफ के द्वारा स्वच्छता अभियान में जीएम पीयूष भसीन एवं अनमोल मित्तल के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर जीएम मनीष बड़ोनी व जीएम पीयूष भसीन ंने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और हरित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम न केवल शहर को साफ रखेगी, बल्कि यह भविष्य में एक बड़े जनजागरण आंदोलन का रूप लेगी। उन्होंने सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को अनिवार्य बताया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी मांग है। आज के छोटे-छोटे प्रयास ही आने वाली पीढ़ी को एक सुखद और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेंगे। कहाकि सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी के स्वच्छता अभियान का असर तीर्थनगरी में दिखायी देने लगा है। इस दौरान होटल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *