हरिद्वार जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ चैकिंग अभियान चला रही है। उधर देहरादून कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *