चमोली से लापता युवती का हरिद्वार में मिला सुराग

हरिद्वार। 4 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में चमोली से लापता हुई लड़की को ढूंढते हुए पुलिस के साथ परिजन बुधवार सुबह हरिद्वार आ पहुंचे। जहां कनखल पुलिस की सक्रियता के चलते पुलिस के हाथ लड़की का सुराग लगा। पुलिस ने लड़की के आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर लड़की को ढूंढने की कवायद शुरू कर दी है।

कनखल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमोली की रहने वाली एक लड़की का पिछले कुछ समय से कनखल स्थित एक आश्रम में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 दिन पूर्व लड़की घर पर बिना बताए लापता हो गई। जिसके बाद उसकी ढूंढ खोज शुरू हुई। बुधवार सुबह लड़की के परिजन पुलिस ने साथ कनखल थाना पहुंचे। पुलिस को अपनी आपबीती बताई। परिजनों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कनखल थाना पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए गए युवक को एक आश्रम से ढूंढ निकाला।


जिसके बाद उसे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर लड़की भागकर हरिद्वार आई। लड़की को घरवाले न पकड़ सकें इसके लिए लड़का उसे लेकर यहां से लखनऊ चला गया। लखनऊ अपने परिचितों के यहां सुरक्षित छोड़कर वापस आश्रम आ गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक ने बता दिया कि उसने लड़की को लखनऊ में सुरक्षित स्थान पर रखा है। लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया इस बात की तस्दीक कर ली गई है कि लड़की लखनऊ में सुरक्षित स्थान पर ही है। अब चमोली पुलिस आरोपी लड़के को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *