विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बराड़ ओवरसीज के मालिक सहित उसके ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में उसकी पत्नी अभी भी फरार चल रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रही है। आरोपी अब तक कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं।


विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आइलेट संचालक सहित उसके ससुर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते रोज कोतवाली पुलिस ने जनपद से सटे यूपी रामपुर निवासी तीन लोगों की शिकायत पर बराड़ ओवरसीज के मालिक खुशवंत सिंह, पत्नी किरन दीप कौर और ससुर मनमोहन जीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर तीन वादियों से क्रमश 14 लाख 20 हजार, 9 लाख 70 हजार और 12 लाख 17 हजार रुपए लिए थे। तीनों से दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में वीजा मिलने की बात कही थी, लेकिन वीजा न मिलने पर जब पीडि़तों ने पैसा वापस मांगा तो वह टालमटोल करने लगे। जिसके बाद तीनों पीडि़तों द्वारा कोतवाली को शिकायती पत्र सौंपा गया। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर बराड़ ओवरसीज के मालिक खुशवंत सिंह निवासी केलाखेड़ा बाजपुर और उनके ससुर मनमोहन जीत टांडा बाबा मंदिर बाजपुर को केलाखेड़ा मोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों से भी ढाई करोड़ की धोखाधड़ी की बात सामने आई है।


सीओ अनुष्का बडोला ने बताया विदेश भेजने के नाम पर आरोपी अब तक कई लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं। बराड़ ओवरसीज के मालिक और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी मामले में फरार चल रही है। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा ढाई करोड़ की धोखाधड़ी की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *