प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लक्सर के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए पिछले 12 वर्षों में जनसेवा का एक नया अध्याय लिखा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और आज देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।


इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *