विनोद धीमान
हरिद्वार। विधानसभा लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का 56वां जन्मदिन बुधवार को सुल्तानपुर के समीप स्थित प्राचीन पंचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह पूर्व विधायक अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच अपना जन्मदिन मनाया। जैसे ही लोगों को उनके आगमन की सूचना मिली, आसपास के गांवों से लोग बधाई देने उमड़ पड़े।
झिवरहेड़ी, प्रतापपुर, भक्तानपुर, पुरवाला, इस्माइलपुर, ओसपुर, पचेवली, कंकरखाता, खानपुर, निरंजनपुर, महाराजपुर, बहालपुरी और सुल्तानपुर सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण समारोह में शामिल हुए। पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव और संजय गुप्ता जिंदाबा’ के नारों से गूंजता रहा।
इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी जनता का स्नेह और विश्वास है। आपके आशीर्वाद से ही मैं लगातार 10 वर्षों तक विधायक रहा। जन्मदिन जैसे अवसर को मैं जनता के बीच रहकर ही मनाना चाहता हूँ, क्योंकि मेरा परिवार यही क्षेत्र की जनता है। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
जन्मदिन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, देवेंद्र चौधरी, मॉन्टफोर्ट स्कूल के चेयरमैन जसवीर चौधरी, चेयरमैन अनुराग चौधरी, उप प्रमुख रविंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह राणा, मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता, समिति चेयरमैन प्रदीप सैनी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सैनी, प्रधान कुलप्रीत, प्रधान विवेक शर्मा, प्रधान विकास सैनी, डॉ. नरेश, ललित चौहान, भूपसिंह, महावीर सिंह, किशनपाल, प्रधान अरुण, पवन सैनी,डॉक्टर अजय गुप्ता, विजय कुमार उर्फ निटी, विनय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।