देहरादून। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि से पूर्व शनिवार को धर्म ध्वजा का रोहण विधि विधान के साथ मंदिर के श्रीमहंत कृष्णागिरि महाराज द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया।

धर्मध्वजा का पूजन-अर्चन के बाद रोहण करने के अवसर पर श्री महंत कृष्णागिरि महाराज ने कहाकि भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है। यह त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहाकि श्री टपकेश्वर महादेव की महिला अपरम्पार है। इनकी पूजा-अर्चना से सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से रविवार को होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर आकर दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लेने की अपील की। उन्होंने कहाकि शिवरात्रि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस अवसर पर दिगम्बर रवि गिरि महाराज, वेदपाठी ब्राह्मण व संतगण मौजूद रहे।


