पुलिस गिरफ्त में आया फर्जी जज

पुलिस ने शक के आधार पर एक फर्जी जज को पकड़कर उस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत लाल बत्ती लगे वाहन को जब रोका गया, तो एक व्यक्ति पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगा। वह अपने आप को जज बता रहा था। जब पुलिस को शक हुआ, तो उन्होंने गहनता से जांच की, जिसमें यक्ति फर्जी पाया गया।

इस शख्स के साथ एक अन्य महिला भी बैठी थी, जो इसका समर्थन कर रही थी। पुलिस ने फर्जी जज व महिला के खिलाफ गुप्तकाशी थाने में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी अविनाश गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता व ज्योति दुबे पत्नी अमित दूबे केदारनाथ यात्रा पर लाल बत्ती लगे वाहन संख्या यूपी 32 एनजेड 9832 लेके जा रहा थे। बताया जा रहा है कि हेली टिकटों को लेकर यह बहस कर रहा था, और खुद को न्यायाधीश बता रहा था।

मामला बढा तो मौके पर गुप्तकाशी पुलिस पहुँची। लाल बत्ती को लेकर वाहन लेकर शंका हुई तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी जिसमे, यह व्यक्ति फर्जी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *