इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, युवक ने लगाई फांसी, आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार

विनोद धीमान

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की रायसी चौकी अंतर्गत प्रतापपुर गांव में 20 वर्षीय युवक द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान निक्कू पुत्र संजय (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार निक्कू ने दे रात गांव के खेत में स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन युवक को पेड़ से उतारकर घर ले आए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *