विद्युत विभाग का जेई, सहयोगी समेत रिश्वत लेते गिरफ्तार

विद्युत विभाग के जेई, परवेज आलम एवं उसके सहयोगी (दलाल) आदित्य नौटियाल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत पर मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादनू की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये परवेज आलम जेई विद्युत विभाग सब स्टेशन हर्बटपुर देहरादून व उसके दलाल आदित्य नौटियाल निवासी विकास नगर (प्राईवेट व्यक्ति) को शिकायतकर्ता से बिजली के कन्केशन लगाने के एवज में पन्द्रह हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *