पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। घटना शुक्रवार सुबह चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास सात बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बीती शाम सिडकुल थाना क्षेत्र की एक नामी फैक्ट्री के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया था, जिसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने चैकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए हैं। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जिन्हे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व दो बदमाशों ने एक फैक्ट्री के बाहर गोलियां चलाते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *