प्रयागराज। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गया। जिसमें आठ श्रीमहंत व आठ कारोबारी चुने गए। आज कढ़ी-पकोड़ा खाने के साथ अखाड़े के संत भगवान शिव की नगरी काशी के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं।
प्रयागराज में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री महंतों व कारोबारी महंतों का चुनाव हुआ। जिसमें स्वामी मनोज गिरि, बंशी पुरी, विनोद गिरि ऊर्फ हनुमान बाबा, रविन्द्र पुरी, गंगा गिरि, मृत्युजय भारती, रमेश गिरि व प्रेमपुरी श्रीमहंत बनाए गए।
इसके साथ मनसुख गिरि, विश्वनाथ पुरी, रमाकांत गिरि, शिवपुरी, उमाशंकर गिरि, राजेन्द्र भारती, रवि गिरि व ब्रह्म नारायण पुरी महाराज को कारोबारी बनाया गया।
इस अवसर पर श्रीमहंत कृष्णा गिरि, किशन पुरी, सुरेश भारती, श्रीमहंत यमुना पुरी, श्रीमहंत विश्वनाथ गिरि, शिव नारायण पुरी व शंभु पंच के संत मौजूद रहे। मनोनयन के बाद सभी संतों, महंतों व कारोबारियों का स्वागत किया गया। शुक्रवार को कढ़ी पकोड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसके बाद संत अब काशी प्रस्थान की तैयारी में जुट गए।