सालों तक सुंदर और जवान बने रहने के आसान उपाय व नुस्खे

व्यक्ति हो या महिला कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता, हर कोई हमेशा जवान रहना चाहता है। बढ़ती हुई उम्र को छुपाना मुश्किल होता है। सफेद बालों को तो कलर और डाई से काले कर सकते है पर चेहरे की झाइयां और ढीली त्वचा से उम्र का पता लग ही जाता है। उम्र से कम दिखने के उपाय करने, सुंदर दिखने और चेहरे की सुन्दरता के लिए कुछ लोग क्रीम और दवा का सहारा लेते है पर आप कुछ देसी आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू ब्यूटी टिप्स अपना कर आसान तरीके से घर पर ही खूबसूरत और सदा जवान दिखने के लिए उपाय कर सकते हैं।

हम अगर अपने आसपास नजर घुमाए तो देखेंगे की 40 की उम्र के व्यक्ति और महिला के दो से तीन-बच्चे होते है, सिर के आधे से जादा बाल उड़ गए होते हैं और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है और अगर आप फिल्मों में काम करने वाले हीरो और हीरोइन को देखें तो वे अपनी उम्र से भी आधी उम्र के दिखते हैं। उम्र से कम दिखने में मेकअप का भी बहुत योगदान है पर आप नेचुरल तरीके अपना कर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते है। हमेशा जवान दिखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना भी जरुरी है जिसकी जानकारी कम लोगों को ही होती है। आज इस लेख में युवा रहने के उपाय के साथ साथ उन नियमों के बारे में भी जानेंगे।

आयुर्वेद के अनुसार शरीर स्वस्थ रखने और पाचन शक्ति मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन 1 आंवला जरूर खाना चाहिए। चेहरे और बालों के लिए भी आंवला बहुत उपयोगी है। हर रोज एक आंवला खाने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमा होने लगता है।

जवान रहने के लिए हर रोज पपीते के टुकड़े चेहरे पर मले और इसके बाद चेहरा धो ले। इस घरेलू नुस्खे से चेहरे में जमा धूल मिट्टी के कण साफ होने लगते है, साथ ही चेहरे से झाइयां गायब होने लगती है और निखार आता है।

कोकोआ चॉकलेट में विटामिन बी और प्रोटीन होता है, डार्क चॉकलेट अगर थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाया जाये तो बॉडी फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही बाल और स्किन सुंदर रहती है।

ज्यादा तनाव और गुस्से से व्यक्ति समय से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। मानसिक चिंता का असर त्वचा पर साफ दिखता है। इसलिए खुद को तनाव से दूर रखे। इसके लिए मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं।

लम्बे समय तक जवान बने रहने के लिए अलसी का सेवन रामबाण इलाज है। इसमें ओमेगा फेट्टी एसीड प्रचुर मात्रा में होता है। अलसी के बीज पीस कर इसका चूर्ण बना ले और हर रोज सुबह थोड़ा सा चूर्ण पानी के साथ लें।

दो से तीन बूंद गुलाब जल, तीन से चार ग्लिसरीन की बूंदंे और आधा चम्मच निम्बू का रस मिला कर रात को सोने से पहले रुई की मदद से चेहरे पर लगाए। चेहरे की झाइयां हटाने के लिये ये घरेलू क्रीम की तरह है जिससे त्वचा में कसाव आयेगा और त्वचा साफ भी होगी। इसके इलावा एक चम्मच दही, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिला कर इसमें पका हुआ एक केला मिला दे और अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा कर रखे। इस उपाय से भी चेहरे की झुर्रियां साफ होने लगती हैं।

गेहूँ का ज्वारा, इसे पृथ्वी की संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। आंवले की ही तरह गेहूँ के ज्वारे में भी उम्र बढ़ने की रफ्तार धीमा करने के गुण होते हैं। हर रोज इसके सेवन से आप सेहतमंद रहेंगे और लम्बे समय तक यंग दिखेंगे।

नारियल में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो स्किन को नमी देने के साथ साथ स्किन को स्वस्थ और जवान भी बनाती है। नारियल का दूध और कच्चा नारियल 15 मिनट तक फेस पर लगाए फिर धो लें। इस उपाय से झाइयों से भी छुटकारा मिलता है।

सोने से पहले रात को मूंग की दाल भिगो कर रखे। सुबह ये जब अंकुरित हो जाए तब इसे चबा चबा कर खाएं। मूंग दाल में विटामिन ई प्रयाप्त मात्रा में होता है जो उम्र ढलने की रफ्तार धीमा करने में उपयोगी है।

जवान रहने के लिए क्या खाएं
चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने और हमेशा जवान दिखने के लिए जरुरी है की आप ऐसा भोजन खाएं जो जिसमे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हो। हरी सब्जियां, फल और दूध अपने आहार में शामिल करे। इनसे शरीर को ताकत और त्वचा को जरुरी पोषण मिलता है और स्किन हमेशा स्वस्थ व फ्रेश रहती है।

पपीता, तरबूज, अनानास, आम, आंवला, निम्बू, संतरा फूलगोभी, टमाटर, हरी मिर्च के नियमित सेवन से शरीर जल्दी बुढ़ापे से प्रभावित नहीं होता।

राजमा में पोटैशियम और फाइबर्स अधिक होते है और इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती है। इसके इलावा राजमा में प्रोटीन भी अधिक होता है।
एवोकैडो जिसे मखनफल के नाम से भी जानते है इस फल में विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को जवान और तरोताजा बनाये रखने में उपयोगी है।
ब्रॉकली में फाइबर्स और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होते है जिसके सेवन से वजन कण्ट्रोल में रहता है और दिल के रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

ब्ल्यूबेरी में विटामिन सी होता है जिसके सेवन से खून का संचार ठीक होता है और उम्र बढ़ने की गति धीमी होती है।

चेहरे की झुर्रियां बढ़ती उम्र का प्रमुख लक्षण है। दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पिए इससे झाइयों की समस्या दूर होती है और शरीर कई रोगों से बचा रहता है।

उम्र से कम दिखने के लिए योग
उम्र कम दिखने के उपाय में चेहरे की झाइयां हटाना और इन्हें आने से रोकना सबसे अहम् है। इसके लिए चेहरे की एक्सरसाइज और योग कर सकते है।

अंग्रेजी के अक्षर ओ और ई बोले, इससे आप का चेहरा एक बार सिकुड़ेगा और एक बार फैलेगा। इस व्यायाम को आप 5 से 7 मिनट तक करे और इसके बाद अपने होठों को ऐसे बनाए जैसे की आप सिटी बजा रहे हो। ये दोनों प्रक्रिया दिन में 10 से 15 मिनट जरूर करें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये सुबह की सैर, शाम की सैर और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

सदा जवान बने रहने के टिप्स
जवान और खूबसूरत दिखने के लिए अच्छी नींद लेना चाहिए पर इसके लिए देर तक सोने की बजाय जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत अपनाये। सुबह जल्दी उठने से कई प्रकार के रोग दूर रहते है और शरीर भी सेहतमंद रहता है। अधिक उम्र पर भी जवान दिखने के लिए सुबह जल्दी उठ कर योग और एक्सरसाइज करें।
भोजन करते वक्त और भोजन करने के तुरंत बाद पानी पिने की आदत छोड़े।

खाने पीने के गलत तरीके और खाने पिने की बुरी आदतों को सुधारे और धूम्रपान शराब के सेवन से भी दूर रहे।

हर रोज रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखे और सुबह खली पेट इसी बर्तन से पानी पिए। इस उपाय से पेट की गैस और एसिडिटी नहीं होती और साथ ही चेहरे पर निखार आता है।
ज्यादा मीठा और ज्यादा नमक के सेवन से परेहज करे।
सदा जवान बने रहने के लिए बॉडी फिटनेस के साथ साथ मेंटल फिटनेस भी बहुत जरुरी है इसलिए खुद को मेंटली भी फिट और एक्टिव रखें।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Contact:9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *