1. खुबानी :
खुबानी में विटामिन A और B के साथ आयरन की मात्रा भी पाई जाती है। आप अपनी डाइट में खुबानी का सेवन कर सकते हैं। आप नाश्ते में खाली पेट या शाम को स्नैक्स के रूप में खुबानी खा सकते हैं। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर कर सकते हैं।
2. किशमिश :
किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। आप सुबह भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं। साथ ही आप इसका पानी भी पी सकते हैं। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है।
3. अंजीर :
अंजीर आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है। आप इसे दूध में उबालकर रात को सोने से पहले भी खा सकते हैं।
4. खजूर :
खजूर आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। महिलाओं को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। खजूर की मदद से आपके शरीर में कमजोरी दूर होती है। साथ ही आयरन की कमी होने पर इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर भी कर सकते हैं।
5. मुनक्का :
इसके सेवन से कई बिमारियों से राहत मिल सकती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप रात भर भीगे हुए मुनक्के का सेवन सुबह खाली पेट करें। ऐसा करने से आपको थकान और कमजोरी से राहत मिलेगी।
Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760


