दिगम्बर राजा गिरी महाराज हुए ब्रह्मलीन, दी भू समाधि

देहरादून। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के दुर्गानाथी मढ़ी के संत दिगम्बर राजा गिरी महाराज आज ब्रह्मलीन हो गए। राजा गिरी महाराज देहरादून स्थित जंगम शिवालय मंदिर में निवास करते थे। आज 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। सन्यास परंपरा के अनुसार उनको आज भू समाधि दी गई।

इस अवसर पर हरिद्वार में श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज, दिगम्बर तेज गिरि, दिगम्बर भरत गिरि, दिगम्बर रवि गिरी, दिगम्बर राजपाल गिरी आदि संत जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *