आज आपको 4 ऐसे फूड बताएंगे, जिनका खाली पेट सेवन दिनभर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असर दिखा सकता है। डायबिटीज यानी मधुमेह आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज पर काबू पाने के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना जरूरी है। इसके लिए एक्सपर्ट्स खानपान में सुधार करने की सलाह देते हैं। आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका आपके बल्ड शुगर लेवल पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देने और खासकर दिन की शुरुआत सही चीजों के साथ करना जरूरी है। जिनका खाली पेट सेवन दिनभर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असर दिखा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
1:- रातभर भीगे हुए चिया सीड्स
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, चिया सीड्स फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इनमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है और ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज करता है। इससे अचानक ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और इस तरह भी आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
2:- नारियल का तेल या सूखा नारियल
नारियल में मीडियम चेन ट्राईग्लिसराइड्स होते हैं, जो भी ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देते हैं। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सुबह खाली पेट 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल या कुछ टुकड़े सूखा नारियल खाना फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।
3:- 5-6 भीगे हुए बादाम
बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से भी ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
4:- काली किशमिश या प्रून (सूखा आलूबुखारा)
इन सब से अलग पोषण विशेषज्ञ काली किशमिश या प्रून खाने की सलाह देती हैं। इनमें भी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखते हैं। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Contact: – 9897902760


