अपनी 13 साल की बेटी से एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था पिता, गया जेल

रिश्तों को शर्मसार कर 13 साल की बच्ची को उसके पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र का है।

पिथौरागढ़ एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीडि़ता ने ही अपने सौतले पिता के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पीडि़ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आए दिन उसका पिता उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इतना नहीं पीडि़ता ने जब इस मामले में शिकायत अपनी मां से की और उन्होंने उसका विरोध करना चाहा तो आरोपी ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की और दोनों को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

पिता की इस प्रताड़ना से तंग आकर पीडि़ता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। गंगोलीहाट थाना प्रभारी मंगल सिंह नेगी ने बताया कि लड़की की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *