देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा पर्व के मौके पर गायों की पूजा की। सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करने वाली माना गया है। गाय समस्त मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।
सीएम धामी ने प्रदेश की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी पत्नी गीता धामी के साथ गायों की पूजा की।