ताऊ पर भतीजी ने लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

हरिद्वार। एक किशोरी ने अपने ही ताऊ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर पर कलियर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके माता, पिता अलग अलग रहते है। वह अपने पिता के साथ रहती है। रात को अपने घर पर अकेली सो रही थी और उसके पिता काम करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। देर रात को उसका ताऊ घर मे घुस कर छेड़छाड़ और मारपीट करने लगा। घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़ित किशोरी ने सुबह होने पर अपने पिता घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया आरोपी के व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़,मारपीट और पोक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *