कंबल और परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती की नई कॉलोनी में बुधवार को दो दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दोनों दुकानें धूं-धूं कर जलने लगी। गनीमत यह रही की आग में कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 2 गडि़यां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर दों गाडि़यों को भेजा गया। बताया कि एक कंबल के गोदाम व दूसरी परचून की दुकान में आग लगने की घटना हुई। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *