केदारनाथ। हिमालय क्षेत्र स्थित केदारघाटी के पीछे पहाड़ियों मेे आज सुबह भारी हिमस्खलन देखा गया। तस्वीरों में देखकर ऐसा लगता है कि कोई बड़ा एवलांच केदारघाटी की ओर चला आ रहा है। लेकिन इस हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर या आसपास के क्षेत्र को किसी तरह कोई नुकसान नहीं हुआ।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ की पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ है। लेकिन मंदिर सुरक्षित है। मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले 23 सितम्बर को भी हुआ था हिमस्खलन।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार ने बताया था कि वह एवलांच काफी छोटा था। जो केदारनाथ से चार किलोमीटर दूर चोराबाड़ी के पास आया था। उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

केदारनाथ की पहाड़ियों मेे हुआ हिमस्खलन;तस्वीरों में दिखा भयानक मंजर


