हरिद्वार। रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में पानी की टंकी के समीप जितेन्द्र राणा एवं अन्य द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण की शाखा कार्यालय रुड़की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान संबंधित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए।
प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध निर्माण/प्लाटिंग के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


