कुंभ क्षेत्र में नहीं चलने दी जाएगी मनमानी: स्वामी आनन्द स्वरूप

हरिद्वार। शिवालिक नगर शिव मंदिर के प्रांगण में काली सेना के बैनर तले भव्य शरदोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काली सेना के संस्थापक शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज रहे।


इस दौरान विशाल समूह को संबोधित करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि कुंभ क्षेत्र पर मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। ज्वालापुर और रुड़की को भी सरकार कुंभ क्षेत्र में सम्मिलित करे। इसके साथ ही कुंभ में किन्नरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। स्वामी आनन्द स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड की डेनोग्राफी परिवर्तन चिंता का विषय है, इसे रोकने के लिए सरकार तत्काल उत्तराखंड को देवभूमि घोषित कर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं।


कार्यक्रम का संचालन शिव मंदिर समिति के महासचिव शशि भूषण पांडे ने किया। काली सेना की स्थापना अब तक का सफर और आगे की रणनीति पर डॉ पंकज सिंह ने अपने विचार रखें। स्वामी आनंद स्वरूप के आगमन पर शांभवी गुरुकुलम के छात्रों ने स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया। स्वागत करने वाले विद्यार्थियों में ओम पांडे, अतुल गिरी, श्रेयश पांडे, आर्यन गिरी, सौरभ गिरी, सौरभ पांडे, रुद्र भट्ट, केशव भारद्वाज एवं प्रेम शर्मा रहे।


श्रद्धालुओं ने स्वामी आनंद स्वरूप महाराज का अभिनंदन किया। वही दूसरी ओर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया।
शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप का स्वागत करने वालों में विमलेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, पूर्व पार्षद निशिकांत शुक्ला, गौरव शर्मा, मनोज गहतोड़ी, राम भरत कुशवाहा, बालकृष्ण शास्त्री, पंडित अधीर कौशिक, सुशील त्रिपाठी, डॉ संजय त्रिपाठी, डॉक्टर सुरेश चौबे, श्री अमित नायक, प्रमोद रस्तोगी, प्रवीण रस्तोगी, पंकज गुप्ता, धीरेंद्र प्रधान, अजय मौर्या, आशीष दीक्षित, अनुज पांडे समेत अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *