पहले किया प्रेम विवाह, अब दूसरी शादी करने पर अड़ा

विरोध करने पर पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
हरिद्वार।
प्रेम विवाह के बाद महिला द्वारा तीन बेटियों को जन्म देना उसके लिए समस्या बन गया। जहां महिला को आए दिन ससुराल वालों के ताने सुनने पड़े वहीं पति दूसरा विवाह करने की जिद पर अड़ा रहा। महिला ने पति की इस बात का विरोध किया तो बवाल मच गया। जिसके बाद महिला का अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ गई।


जानकारी के अनुसार रूड़की के शिकारपुर गांव निवासी पीडि़त महिला के भाई के मुताबिक उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। विवाद के बाद उसकी बहन ने तीन बेटियांे को जन्म दिया, जिसमें सबसे छोटी बेटी की उम्र महज छह माह है। तीन बेटियां होने से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे।


आरोप है कि अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है। दूसरी शादी करने का उसकी बहन विरोध कर रही थी। ऐसे में आए दिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था। शनिवार को आरोपी ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं इस दौरान अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला भी किया। गांव के लोगों ने बामुश्किल उसकी बहन को बचाया। इस दौरान घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *