नगर निगम की कार्यशैली के चलते हो रहा स्वतंत्रता सेनानी का अपमान

हिंदी पाणिनी की प्रतिमा के आगे डाला जा रहा प्रतिदिन कूड़ा


हरिद्वार।
भगवान दक्षेश्वर महादेव की नगरी कनखल का चौक बाजार मुख्य बाजार है। यहां पर स्वतंत्रता सेनानी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार हिंदी पाणिनि आचार्य किशोरी दास वाजपेयी जी की प्रतिमा लगी है। मूर्ति के ठीक समाने पिछले कई दिनों से रोजाना कूड़ा डाला जा रहा है। कई बार नगर निगम को शिकायत भी की गई, परंतु यहां से कूड़ा हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई। एक स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में बनाए गए पार्क और प्रतिमा स्थल को कूड़ा घर बना दिया है, जबकि हरिद्वार नगर निगम को सफाई को लेकर राष्ट्रपति से पुरस्कार मिला है। यह हालत इस शहर के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में बनाए गए स्थल की हो रही है। नगर निगम आंखें मूंदे हुए है। स्थानीसय निवासी राजू का कहना है कि यहां पर कई सालों से कूड़ा डाला जा रहा है। स्थानीय दुकानदार सब्जी वाले यहां पर कूड़ा डालते हैं। नगर निगम उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता है। इसके अलावा पार्क के सामने अवैध रूप से ऑटो वाले अपने वाहन खड़े कर देते हैं। यहा किसी संगठन के नाम पर एक झंडे का पोल भी गाड़ दिया गया है। जिलाधिकारी और नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद यह पोल नहीं हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *