बदरीनाथ चढावे में हेराफेरी का आरोपित पुलिस हिरासत में, एसआईटी आरोपी से पूछताछ में जुटी

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में आरोपी बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष के प्रमोद नौटियाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार आरोपित को रविवार देर रात देहरादून से हिरासत में लिया गया। इसके बाद एसआईटी उसे बदरीनाथ लेकर पहुंची, जहां बदरीनाथ थाने में उससे गहन पूछताछ की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि दो जुलाई को बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित हेराफेरी का मामला सामने आया था। बीकेटीसी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद एसआईटी गठित कर आरोपित की तलाश की जा रही थी।


प्रारंभिक जांच में मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के रखरखाव और जमा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के बाद आरोपित को देहरादून से हिरासत में लिया।


सूत्रों के अनुसार एसआईटी मामले से जुड़े दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *