नाबालिग से कई बार किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग पीडि़ता के साथ दुराचार के मामले में हरिद्वार पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार 23 मार्च को नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दी कि गायत्री विहार, सप्तऋषि निवासी गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया है। पीडि़ता के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आरोपित गौरव पाठक को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है। आरोपित का नाम पता गौरव पाठक निवासी गायत्री विहार, सप्तऋषि, कोतवाली नगर हरिद्वार बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *