हरिद्वार। जनपद की लक्सर विधानसभा सीट से बसपा के विधायक मौहम्मद शहजाद को एक ऑडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक शहजाद अपनी विधानसभा निवासियों को कुत्ता कहकर सम्बोधित कर रहे है। ऑडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं हो पायी है।
गतिमान न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। बहरहाल विधायक का यह ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनिए ऑडियो में विधायक कैसे क्षेत्रवासियों के लिए अर्मादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।