कलमकार पर डोली थी श्रीमहंत की नीयत, आस्था के बीच आरोपों का तूफान, हरिद्वार में चर्चाओं का दौर जारी

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में भगवाधारियों के अनेक किस्से समय-समय पर सामने आते रहते हैं। कहीं कभी किसी बाबा की बीवी प्रकट हो जाती है तो कहीं किसी के बच्चे प्रकट हो जाते हैं। चेलियों का तो हिसाब ही नहीं है। बावजूद इसके इनसे बड़ा तपस्वी, ब्रह्मचारी और त्यागी दुनिया में कोई नहीं है।


कई के तो रंगीन मिजाजी के किस्से आम हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक एक महामंडलेश्वर के साथ तो एक वरिष्ठ नेता अपनी रात रंगीन कर चुका हैं। सूत्र बताते हैं कि एक श्रीमंहत ने कलमकार को ही अपना शिकार बना डाला।


सूत्रों के मुताबिक बात कुछ समय पुरानी है। कुछ हुआ यूं की एक कथित पत्रकार एक अखाड़े के श्रीमहंत के पास कुछ काम से गए। जहां श्रीमहंत गांजे के नशे में टुन्न थे। इसके साथ ही उन्होंने सोमरस का पान कर लिया।


जब नशा अपनी हद पार कर गया तो श्रीमहंत की काम वासना जाग उठी और उन्होंने काम वासना की पूर्ति करने की इच्छा कथित पत्रकार को कही। इस बीच जो हुआ वह तो ठीक था, किन्तु श्रीमहंत ने कथित कलमकार को ही दबोच लिया। बामुश्किल कलमकार बचकर निकला। उसके बाद श्रीमहंत को मोटी दक्षिणा देकर अपने को बचाना पड़ा।


वैसे इन श्रीमहंत पर पूर्व में भी एक बालक का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। उस समय भी इस बात को लेकर बवाल हुआ था। खैर मामला उस समय जैसे-तैसे निपटा था। यूं भी इन श्रीमहंत के रंगीन मिजाजी के किस्से कई बार सामने आ चुके हैं। वैसे इस तरह के कामी भगवाधारियों की लंबी फेहरिस्त बतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *